लुधियाना में घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग: हमलावरों ने गेट पर कई राउंड फायर किए; रंजिश के एंगल से जांच में जुटी पुलिस – Jagraon News

लुधियाना में घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग:  हमलावरों ने गेट पर कई राउंड फायर किए; रंजिश के एंगल से जांच में जुटी पुलिस – Jagraon News




लुधियाना जिले के जगराओं क्षेत्र में देर रात एक घर के मुख्य गेट पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया। हमलावरों ने गेट पर कई राउंड फायर किए, जिससे गेट क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह, थाना हठूर के एसएचओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की जांच फोरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। गेट पर 4-5 राउंड फायरिंग की मानुके गांव निवासी पीड़ित प्रगट सिंह ने बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। कुछ अज्ञात हमलावर उनके घर के बाहर पहुंचे और मुख्य गेट को निशाना बनाकर 4 से 5 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य सहम गए और अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर ही रहे। आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात किसी पुरानी निजी रंजिश का परिणाम हो सकती है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी बोले- हमलावरों को जल्द करेंगे गिरफ्तार डीएसपी रायकोट जसवीर सिंह मुराद ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *