लुधियाना में अनोखी चोरी; ई-रिक्शा की बैटरियां उड़ाईं: दरवाजे रस्सियों से बांधकर दिया वारदात को अंजाम; वारदात CCTV में कैद – Ludhiana News

लुधियाना में अनोखी चोरी; ई-रिक्शा की बैटरियां उड़ाईं:  दरवाजे रस्सियों से बांधकर दिया वारदात को अंजाम; वारदात CCTV में कैद – Ludhiana News




लुधियाना में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुलचमन गली में बीती रात 2 बदमाशों ने पहले लोगों के घरों के बाहर के दरवाजों को रस्सियों से बांधा और फिर गली में खड़े ई-रिक्शा से बैटरियां चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सुबह कारीगर रिक्शा लेने पहुंचा तो चोरी का पता चला जानकारी देते हुए इलाका निवासी मयंक कपूर ने बताया कि उनके कारीगर का ई-रिक्शा घर के नजदीक खड़ा था। सुबह जब वह रिक्शा लेने पहुंचा तो देखा कि बैटरी बॉक्स टूटा हुआ है और ई-रिक्शा पूरी तरह से खुला पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि बदमाश बैटरियां चोरी कर ले गए हैं। मयंक कपूर के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आए हैं। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक युवक स्कूटी पर सवार था, जबकि दूसरा गली में लोगों के घरों के बाहर रस्सियां बांधता दिखाई दिया। आरोप है कि बदमाशों ने करीब चार बैटरियां चोरी की हैं। लोगों का कहना है कि बदमाशों के पास धारदार हथियार थे और उनके कंधे पर दुनाली जैसी बंदूक भी लटकी हुई दिखाई दी। वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई स्कूटी की नंबर प्लेट भी गायब थी, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। घटना रात करीब पौने तीन बजे की बताई जा रही है। इलाका निवासी विक्रम कपूर ने बताया कि उनके पिता का हाल ही में निधन हुआ है। इसलिए देर रात उनका ई-रिक्शा भी मोहल्ले में खड़ा रहता है। बदमाशों ने उनके ई-रिक्शा की भी जांच की। उन्होंने कहा कि लगभग सभी घरों के बाहर रस्सियां बांधी गई थीं ताकि यदि कोई जाग भी जाए तो तुरंत बाहर न निकल सके। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने पुलिस की नाक के नीचे वारदात को अंजाम दिया है। लोगों ने थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस से मांग की है कि इलाके में बढ़ रही चोरी और अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *