जालंधर में लेट पहुंच रहीं ट्रेनें-कई के रूट बदले: लोहित एक्सप्रेस के लिए 12 घंटे किया इंतजार, गर्मी में कैंट स्टेशन पर पानी के लिए मारामारी – Jalandhar News
उत्तर रेलवे ने शाहरपुर मारकंडा में ट्रेक रिपेयर के चलते कई ट्रनों के रूट में बदलाव किया है। इसके चलते दिल्ली और जालंधर सिटी के बीच चलने वाली 2 प्रमुख ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
अंबाला की तरफ जाने वाली और उधर से आने वाली दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 12 घंटे तक लेट चल रही हैं। गुवाहाटी जाने वाली लोहित एक्सप्रैस के यात्रियों ने 12 घंटे इंतजार के बाद जालंधर कैंट स्टेशन से ट्रेन पकड़ी। यात्री नेहा ने बताया कि उसने 2 बच्चों के साथ 12 घंटे ट्रेन के लिए इंतजार किया। रातभर परेशानी रही। इसी तरह यात्री लवकेश ने बताया कि उसे ड्यूटी पर जाना था। जम्मू वाली सभी ट्रेनें लेट हैं। सुबह 10 बजे से कैंट स्टेशन पर खड़े हैं और दोपहर के ढाई बज गए लेकिन ट्रेन लेट पर लेट होती जा रही हैं। बता दें कि जम्मू-पठानकोट की तरफ जाने वाली पूजा और मामवा एक्सप्रैस सहित कई ट्रेनें 4 से 5 घंटे से भी ज्यादा देर से चल रही हैं।
ट्रेनों के लेट चलने से जालंधर कैंट स्टेशन पर यात्री बेहाल और थके नजर आए। कई यात्रियों ने बताया कि वह लोहित एक्सप्रैस का रात 2 बजे से इंतजार कर रहे हैं। एप पर देखा तो ट्रेन को रिशेड्यूल कर जम्मू से सुबह 11 बजे कर दिया गया। दूसरे दिन भी ट्रेन लगभग डेढ़ घंटा देरी से जालंधर कैंट पहुंची। गर्मी के चलते स्टेशन पर पानी के लिए मारामारी
जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की रिकंस्ट्रक्शन के चलते अभी प्लेटफार्म पर पंखे नहीं लग पाए हैं जिससे यात्री पानी के मारामारी करते नजर आए। कैंट स्टेशन पर जल सेवा निभा रहे लोगों को पानी की मांग के लिए पहुंच रहे लोगों को संभालना मुश्किल हो रहा है। जैसे ही स्टेशन पर कोई ट्रेन रुकती है तो लोग बोतलें लेकर ठंडे पानी की तलाश के लिए निकलते हैं और जल सेवा वालों से पानी की बोतलें भरवाते हैं। कल भी जालंधर-लुधियाना के बीच रद्द रहेगी जालंधर सिटी – दिल्ली एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन के मुताबिक 4 जून 2026 को दिल्ली से चलने वाली ट्रेन संख्या 14681 दिल्ली – जालंधर सिटी एक्सप्रेस को जालंधर के बजाय लुधियाना जंक्शन पर ही समाप्त कर दिया गया है।
इसी के परिणामस्वरूप 5 जून 2026 को जालंधर सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 14682 जालंधर सिटी – दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित स्टेशन जालंधर सिटी के बजाय लुधियाना जंक्शन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। यानी यह ट्रेन जालंधर सिटी और लुधियाना के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप/वेबसाइट का उपयोग करें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।
Source link

