पंजाब की बेहतरी के लिए पंथक धड़े हों एकजुट: मालेरकोटला में ढींडसा बोले- गठबंधन पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी – Malerkotla News




पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने मालेरकोटला दौरे के दौरान पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पंथक मुद्दों पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पंजाब के भविष्य, शांति और बेहतरी के लिए सभी पंथक धड़ों का एक मंच पर एकजुट होना समय की मांग है। भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर ढींडसा ने कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी का समझौता किसके साथ होगा, इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने संकेत दिया कि राजनीतिक समीकरण आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होंगे। परमिंदर सिंह बोले- कुछ लोगों की फितरत होती है कि वे एक जगह नहीं टिक सकते ‘पुनरुज्जीवित पार्टी’ के कई नेताओं के ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल होने के सवाल पर ढींडसा ने तंज कसते हुए कहा, “कुछ लोगों की फितरत होती है कि वे एक जगह नहीं टिक सकते।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इकबाल सिंह झुंदां ने पार्टी नहीं छोड़ी है और वे ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ समझौते को लेकर पार्टी हितों में बैठकें कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि परमिंदर सिंह ढींडसा मालेरकोटला में प्रमुख राजनीतिक नेता नसीर भट्टी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने नव-दंपति को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उनके साथ हाजी तुफैल मलिक भी उपस्थित थे। ढींडसा के इस दौरे और उनके बयानों ने क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *