लुधियाना में दोस्त को घर छोड़ने गए युवक हत्या: 5-6 बदमाशों ने गोली मारकर दिया वारदात को अंजाम, घर का इकलौता कमाने वाला था मृतक – Ludhiana News
लुधियाना में बीती रात बदमाशों का आतंक देखने को मिला। सुभाष नगर और सुंदर नगर इलाके में रात करीब 11:30 बजे सरेआम फायरिंग हुई, जिसमें 25 साल के एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वारदात के वक्त वह अकेला था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है।
Source link

