पठानकोट में आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर ताले: CHO ने लगाए विरोध पोस्टर, 10 अगस्त को चंडीगढ़ में धरने की तैयारी – Pathankot News




पठानकोट में आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) एसोसिएशन ने सरकार की अनदेखी के विरोध में केंद्रों पर पोस्टर लगाकर रोष जताया है। CHO अपनी वित्तीय और सेवा संबंधी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में 10 अगस्त को चंडीगढ़ में बड़ा धरना आयोजित किया जाएगा। यूनियन नेताओं के अनुसार, सरकार ने 5,000 रुपए की राशि को स्थायी वेतन वृद्धि के बजाय इंसेंटिव से जोड़ दिया है। इसके लिए बेंचमार्क की शर्तें लागू की गई हैं। CHO एसोसिएशन इसका विरोध कर रही है। इसके अलावा, नियमित कैडर, लॉयल्टी बोनस और वेतन व इंसेंटिव को मर्ज करने जैसी अन्य मांगें भी अब तक पूरी नहीं हुई हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार CHO नेताओं ने कहा कि वे गांवों में ब्लड प्रेशर, शुगर, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य समेत अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को इन सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। इसके लिए उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया। 10 अगस्त को होने वाले रोष धरने की तैयारियां पूरी यूनियन नेताओं ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), पंजाब के मुख्यालय में 10 अगस्त को होने वाले रोष धरने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में CHO इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। मांगों को समझने और सहयोग करने की अपील की यूनियन नेताओं ने लोगों से CHO की जायज मांगों को समझने और उनके संघर्ष में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि CHO लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मांगों का ठोस और स्थायी समाधान नहीं एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी सभी जायज मांगों का ठोस और स्थायी समाधान नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यूनियन ने सरकार से ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए CHO के साथ तत्काल बातचीत कर उनकी मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *