15 अगस्त से पहले पठानकोट रेवले स्टेशन पर हाई अलर्ट: GRP और RPF ने चलाया सर्च ऑपरेशन, यात्रियों और सामानों की हुई जांच – Pathankot News




पठानकोट में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त रूप से विशेष सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्टेशन के विभिन्न संवेदनशील स्थानों की गहनता से जांच की। यात्रियों के सामान और बैग की चेकिंग के साथ-साथ प्लेटफॉर्म, रेलगाड़ियों, यार्ड एरिया, पार्सल कार्यालय, कार पार्किंग और मोटरसाइकिल स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई। पुलिस कर्मचारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान पर विशेष नजर रखी। सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। मुख्य अधिकारी सुखविंदर सिंह बोले- रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों को और पुख्ता किया गया जीआरपी थाना पठानकोट के मुख्य अधिकारी सुखविंदर सिंह सरां ने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों को और पुख्ता किया गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार सर्च और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सहित देशभर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें स्टेशन परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखाई देता है, तो उसे खुद न छुएं और तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को इसकी सूचना दें। पुलिस ने यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *