लुधियाना-फिरोजपुर ट्रेन से युवक का शव मिला: तलवंडी भाई स्टेशन पर उतारा गया, 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा – Moga News




फिरोजपुर जिले के तलवंडी भाई रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, यह शव लुधियाना से फिरोजपुर आ रही ट्रेन संख्या 14629 से बरामद हुआ। मृतक की उम्र करीब 26 से 27 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारी बोले- पहचान के लिए प्रयास जारी जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शव को सिविल अस्पताल फिरोजपुर की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है, ताकि परिजन या पहचान रखने वाले लोग आगे आ सकें। रेलवे पुलिस आसपास के जिलों और क्षेत्रों में भी मृतक की पहचान से संबंधित जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान संबंधी कोई सुराग मिले, तो वह एएसआई जसविंदर सिंह, इंचार्ज चौकी जीआरपी तलवंडी भाई से मोबाइल नंबर 99143-22998 पर संपर्क कर सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *