कपूरथला RCF यूनियन के पांचों उम्मीदवार विजयी: कोऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी इलेक्शन में विजेता; 9 सीटों के लिए चुनाव संपन्न – Kapurthala News
कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) में दी आरसीएफ इंप्लाइज कोऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड, हुसैनपुर का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन के पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी पांचों उम्मीदवारों को जीत दिलाई। सोसाइटी की कुल नौ सीटों के लिए मतदान हुआ, जिनमें एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग और दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। कुल 17 उम्मीदवारों ने इस चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन की ओर से अरविंद कुमार साह, जगदीप सिंह, गुरिंदर सिंह, अवतार सिंह और कुलजीत कौर ने जीत दर्ज की। इन उम्मीदवारों ने कर्मचारियों के बीच अपनी मजबूत छवि और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर सफलता हासिल की। इस परिणाम के बाद यूनियन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। यूनियन नेतृत्व ने कहा कि यह सफलता केवल उम्मीदवारों की व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि आरसीएफ के समस्त कर्मचारियों के भरोसे, समर्थन और एकजुटता का प्रमाण है। यूनियन ने जोर देकर कहा कि कर्मचारियों ने एक बार फिर ऐसे नेतृत्व के साथ खड़े होने का संदेश दिया है जो ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता है। इस चुनाव परिणाम ने आरसीएफ एम्पलाइज यूनियन के बढ़ते जनाधार और कर्मचारियों के बीच उसकी स्वीकार्यता को भी स्पष्ट किया है।
Source link

