एमबीए एफवाईआईपी के स्टूडेंट मेरिट में – Jalandhar News



जालंधर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्रबंधन विभाग के एमबीए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (एफवाईआईपी) के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की दिसंबर 2025 और मई 2026 में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान बनाए। कॉलेज की ओ.एस.डी. प्रो. (डॉ.) नवजोत के अनुसार, दिसंबर 2025 की विश्वविद्यालय परीक्षाओं में एमबीए एफवाईआईपी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वाणी ने 8.92 एसजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, शिवानी ने 8.83 एसजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज ने विश्वविद्यालय की शीर्ष तीन पोजीशनों में से दो अपने नाम कर उपलब्धि दर्ज की। मई 2026 की परीक्षाओं में भी छात्रों ने प्रदर्शन बनाए रखा। द्वितीय सेमेस्टर में वाणी ने 8.70 एसजीपीए के साथ चौथा और शिवानी ने 8.22 एसजीपीए के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *