केंद्र सरकार आंदोलनकारियों का शिकार-पीछा कर रही – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) की राज्य समिति की सचिवालय बैठक में आरएसएस-भाजपा और मोदी सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया गया। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी साथी मंगत राम पासला ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत एक ओर जेन-जी से संवाद की बात करते हैं, जबकि उसी समय संघ परिवार से जुड़े संगठनों के संरक्षण में आंदोलनकारी युवाओं, खासकर लड़कियों, के साथ देशभर में मारपीट व बदसलूकी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों का शिकार-पीछा भी बिना रोक-टोक जारी है, जिससे सरकार का दंभ उजागर होता है। बैठक के निर्णय जारी करते हुए राज्य समिति के सचिव साथी परगट सिंह जामाराय ने अन्य के साथ श्री गुरु रविदास जी की जन्मभूमि की मिट्टी वाले कलश उठाने को पाखंड बताते हुए दलित समुदाय को सतर्क रहने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता साथी रतन सिंह रंधावा ने की। बैठक में चंडीगढ़ में कर्मचारियों पर हुए कथित दमन की निंदा करते हुए भगवंत सिंह मान सरकार की नीति के खिलाफ गांव-गांव प्रतिरोध खड़ा करने का फैसला भी लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *