जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की छापेमारी: घर से 126 बोतल अवैध शराब बरामद, आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरु – Jalandhar News

जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की छापेमारी:  घर से 126 बोतल अवैध शराब बरामद, आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरु – Jalandhar News




जालंधर के न्यू रसीला नगर इलाके में पुलिस और आबकारी (एक्साइज) विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर में चल रहे अवैध शराब के धंधे का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान मौके से अलग-अलग ब्रांड्स की लगभग 126 बोतलें और करीब 10 से 12 पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मौके से अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस और एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि न्यू रसीला नगर स्थित एक मकान में गैर-कानूनी तरीके से अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना मिलते ही एक्साइज इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। तलाश लेने पर घर के अंदर से अलग-अलग मशहूर ब्रांड्स की देसी और अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा मिला। इस दौरान कमरों और बोरियों में छुपाकर रखी गई करीब 10 से 12 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 126 बोतलें शराब की पाई गईं। आरोपी हिरासत में, पुराने रिकॉर्ड की भी जांच जारी छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर मौजूद आरोपी व्यक्ति को तुरंत हिरासत में ले लिया। आबकारी विभाग की टीम बरामद शराब की पेटियों और बोरियों की गिनती कर पूरी सूची तैयार कर रही है। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि इस मकान में दो नंबर (अवैध) की शराब कहां से सप्लाई की जा रही थी और आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि रिहाइशी इलाके में इस तरह अवैध रूप से शराब बेचे जाने से माहौल खराब हो रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि इलाके में अवैध शराब की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *