मोगा में नशा तस्करों के खिला‍फ ऑपरेशन: 20 ग्राम हेरोइन के साथ महिला व 3 अन्य गिरफ्तार, बड़ी संख्या में नशीली गोलियां-चिट्टा बरामद – Moga News

मोगा में नशा तस्करों के खिला‍फ ऑपरेशन:  20 ग्राम हेरोइन के साथ महिला व 3 अन्य गिरफ्तार, बड़ी संख्या में नशीली गोलियां-चिट्टा बरामद – Moga News




मोगा पुलिस ने जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आपराधिक मामले दर्ज कर लिए हैं। पहली कार्रवाई में थाना सिटी मोगा पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 25 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे नेचर पार्क के पास दबिश दी। इस दौरान वार्ड नंबर-16, बाबा नंदी सिंह नगर (मोगा) की रहने वाली लविंदर कौर को गिरफ्तार किया गया। महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बधनी कलां में हेरोइन और नशीली गोलियों के साथ युवक धराया दूसरी कार्रवाई थाना बधनी कलां पुलिस द्वारा अंजाम दी गई, जहां पुलिस ने गांव राऊके कलां (जिला मोगा) के निवासी चरनजीत सिंह उर्फ हरमन को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन और 57 नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। थाना मेहना पुलिस ने 120 नशीली गोलियों के साथ दो युवकों को दबोचा तीसरी सफलता थाना मेहना पुलिस को गश्त के दौरान ड्रेन पुल के पास मिली। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव कोकरी कलां के निवासी गुरतेज सिंह उर्फ घोगी और गुरमुख सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 120 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशा नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने का संकल्प मामले की जानकारी देते हुए मोगा पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहां से लाते थे और आगे किसे सप्लाई करने वाले थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *