जालंधर में कुल्ले वाली सरकार पर विवादित टिप्पणी फंसी नूरा: ज्योति नूरा के परिवार पर भड़के लोग, शिकायत दर्ज होने से बढ़ा हंगामा – Jalandhar News

जालंधर में कुल्ले वाली सरकार पर विवादित टिप्पणी फंसी नूरा:  ज्योति नूरा के परिवार पर भड़के लोग, शिकायत दर्ज होने से बढ़ा हंगामा – Jalandhar News




जालंधर में सूफी गायक नूरा सिस्टर्स का परिवार एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गया है। इस बार मामला ‘कुल्ले वाली सरकार’ के बाबा जी (सोमनाथ जी) पर कथित रूप से गलत टिप्पणी करने से जुड़ा है। विवादित बयान को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष है। इस मामले में जहां एक तरफ पीड़िता अनू सिद्धू ने नूरा परिवार पर बदसलूकी, गाली-गलौज और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और समाज से उनके बहिष्कार (बॉयकाट) की अपील की है, वहीं दूसरी तरफ नूरा सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर और परिवार ने इसे बच्चों की नासमझी बताते हुए कहा है कि बाबा जी द्वारा पहले मंगी को डंडा मारने के कारण गुस्से में बहस हुई थी। फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। विवादित टिप्पणी को लेकर लोगों में भारी गुस्सा जालंधर के लसूड़ी मोहल्ले में रहने वाला सूफी गायक नूरा सिस्टर्स का परिवार लगातार चर्चाओं में बना रहता है। अक्सर पारिवारिक कलह के कारण विवादों में रहने वाले इस परिवार की मुश्किलें इस बार धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने के कारण बढ़ गई हैं। ‘कुल्ले वाली सरकार’ के बाबा जी के बारे में की गई एक विवादित टिप्पणी के बाद से इलाके के लोग और श्रद्धालु बेहद नाराज हैं। माफी मांगने पहुंचे लोगों से बदसलूकी का आरोप मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया जब स्थानीय लोग रीतू नूरां और मंगी खान द्वारा की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताने और उनसे माफी की मांग करने उनके घर पहुंचे। आरोप है कि माफी मांगने की बात पर नूरा परिवार के सदस्य भड़क गए और माहौल गरमा गया। इस दौरान लोगों ने सिंगर के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। मिली गालियां और गोलियां चलाने की धमकी स्थानीय महिला अनू सिद्धू ने नूरा परिवार पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे रीतू नूरां और मंगी खान के बारे में बात करने पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट और झगड़ा करने की कोशिश की गई। अनू सिद्धू ने कहा, “परिवार रोना रोता है कि उनके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन उन्होंने हद से ज्यादा सोना पहन रखा है।” उन्होंने आगे दावा किया कि उनके पास एक ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। इस रिकॉर्डिंग में रीतू नूरां कथित तौर पर गालियां दे रही हैं और सेवादार के घर पर गोलियां चलाने की धमकी दे रही हैं। अनू सिद्धू ने समाज से इस परिवार का पूरी तरह से बहिष्कार करने की अपील की है और पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज करवा दी है। ‘बच्चों से गलती हुई, पर बाबा जी ने पहले डंडा मारा’ दूसरी ओर, इस पूरे विवाद पर नूरा सिस्टर्स के पिता गुलशन मीर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों से गलती हुई है और वे गलत बोले हैं, लेकिन उन्हें इस बात की पूरी जानकारी नहीं थी। वहीं बच्चों की मां का कहना है कि बच्चों को यह पता ही नहीं था कि बाबा जी का नाम सोमनाथ है और वे ‘कुल्ले वाली सरकार’ हैं। नूरा परिवार ने आरोप लगाया कि बाबा जी ने बच्चों के प्रोग्राम के दौरान तीन से चार बार दखलअंदाजी (टोका-टाकी) की थी। जब बच्चे अपने उस्ताद जी के साथ गए, तब भी उन्हें टोका गया। परिवार का दावा है कि इस दौरान बाबा जी ने मंगी खान को डंडा मार दिया था, जिसके बाद मंगी गुस्से में आ गए और उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए। घर पर हथियार लेकर आए लोग, पुलिस को दी सूचना नूरा परिवार का कहना है कि जब उनके घर पर धार्मिक मेला चल रहा था, तभी अचानक लोग वहां धरना देने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि धरना देने आए कुछ लोग अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे। इस हंगामे और टकराव की स्थिति के बाद तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।सहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *