अबोहर में चक्का जाम के दौरान ट्रक से टकराई बाइक: 20 वर्षीय युवक की मौत, धरने से हाइवे पर लगी वाहनों के कतार के कारण हादसा – Abohar News
अबोहर में सोमवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चक्क मोड़ी खेड़ा के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जहां चक्का जाम के कारण खड़े एक ट्रक से युवक की बाइक टकरा गई। मृतक युवक अपनी मौसी से मिलने खुईयां सरवर जा रहा था। हाईवे पर धरने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अर्शदीप पुत्र जगतार सिंह, निवासी क्षेत्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अर्शदीप घर से अपनी मौसी से मिलने के लिए निकला था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर बेहद जोरदार थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सीतो चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और सामाजिक संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर की सहायता से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर सामने आया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link

