1. 14 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया काबू – Amritsar News



अमृतसर | थाना घरिंडा की पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 1 किलो 147 ग्राम हेरोइन और पैकिंग मटीरियल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपा (निवासी नौशहरा ढाला) और अमनदीप सिंह (हाल निवासी अटारी) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी एएसआई लखा सिंह ने बताया कि अटारी टी-पॉइंट पर गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन बेचने जा रहे हैं। डीएसपी अटारी की मौजूदगी में डिफेंस नहर हरदो रतन के पास तुरंत नाकाबंदी कर रेड की गई और दोनों तस्करों को काबू कर लिया गया। 8 अगस्त को मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *