बरनाला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा; चोरी की पांच स्प्लेंडर बाइक बरामद – Barnala News




बरनाला जिले के भदौड़ कस्बे में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच स्प्लेंडर बाइक बरामद की हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरसिमरनजीत सिंह मेहरोक ने बताया कि एएसआई संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी तीनकोनी भदौड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भदौड़ निवासी बलजिंदर सिंह, मनिंदर सिंह और सुखदीप सिंह वाहन चोरी के आदी हैं। ये तीनों दाना मंडी में चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने की छापेमारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। शुरुआती जांच में उनके कब्जे से बिना नंबर की तीन स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इसके बाद, आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान की गई कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कई राज उगले। उनकी निशानदेही पर दो और बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गईं, जिससे बरामद कुल मोटरसाइकिलों की संख्या पांच हो गई। थाना प्रमुख ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद की गई सभी पांच मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबरों के आधार पर उनके असली मालिकों का पता लगाने के लिए आरटीओ (RTO) दफ्तर से संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *