फाजिल्का में एक महीने में 136 केस दर्ज: 75 तस्कर गिरफ्तार; हेरोइन, ड्रग मनी और अवैध हथियार बरामद – Fazilka News




फाजिल्का पुलिस ने नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले एक महीने में बड़ी कार्रवाई करते हुए 136 मुकदमे दर्ज किए हैं। ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टर पर प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस ने 75 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, ड्रग मनी और अवैध हथियार बरामद किए हैं। फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से अब तक जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 136 एफआईआर दर्ज कीं। कार्रवाई के दौरान 3 किलो 345 ग्राम 204 मिलीग्राम हेरोइन, 824 नशीली गोलियां, 10,760 प्रतिबंधित कैप्सूल, 1 किलो 250 ग्राम अफीम तथा 5 किलो 500 ग्राम पोस्त बरामद किया गया है। इसके अलावा नशे के कारोबार से जुड़ी 3 लाख 48 हजार 220 रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है। पुलिस अधिकारी बोले- किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए 8 पिस्टल, 6 मैगजीन और 4 कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार किए गए 75 आरोपियों में 40 ड्रग पेडलर, 22 ड्रग सप्लायर और 13 बॉर्डर कोरियर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क और उनके संपर्कों की भी जांच कर रही है, ताकि नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ा जा सके। एसएसपी ने कहा कि जिले में नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *