दिल्ली में 8 दिन में महीने भर जितनी बारिश: राजस्थान में हाईवे पर पानी, बाजार-घरों में भी घुसा; लैंडस्लाइड से अमरनाथ यात्रा खत्म की गई


  • Hindi News
  • National
  • Heavy Rain Alert Rajasthan Madhya Pradesh | Amarnath Yatra Halted Update

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में एक हफ्ते से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस महीने के शुरुआती 8 दिनों में दिल्ली में 230.1 मिमी बारिश हो चुकी है। यह अगस्त की सामान्य औसत बारिश 226.8 मिमी से ज्यादा है। दिल्ली में अगस्त महीने में 2024 के बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है।

लगातार बारिश के कारण दिल्ली में कई जगह भारी ट्रैफिक जाम और जलभराव हुआ। कालिंदी कुंज बॉर्डर, ITO, प्रेस एन्क्लेव मार्ग, गीतांजलि मार्ग और महरौली-बदरपुर रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों और GT रोड पर भी जाम की स्थिति रही।

इधर राजस्थान के कई शहरों में भी बारिश जारी है। इसके कारण तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। कोटपूतली-बहरोड़ के पास जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। भरतपुर में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। चूरू में शनिवार सुबह से बारिश के कारण कई कॉलोनियों में पानी भर गया। DB अस्पताल के दोनों गेटों के बाहर भी पानी जमा हो गया।

उधर जम्मू-कश्मीर में बाबा अमरनाथ की यात्रा तय समय से 20 दिन पहले खत्म कर दी गई है। लगातार बारिश और लैंडस्लाइड के कारण रास्ते खराब हो जाने के कारण यह फैसला लिया गया। अभी जो जत्थे यात्रा पर हैं, उन्हीं की यात्रा पूरी कराई जाएगी। नए जत्थे नहीं भेजे जाएंगे। अब तक 4.8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बारिश के बाद कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। बच्चे सिर पर स्कूल बैग रखकर पानी के बीच से रास्ता पार करते हुए स्कूल पहुंचे।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बारिश के बाद कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। बच्चे सिर पर स्कूल बैग रखकर पानी के बीच से रास्ता पार करते हुए स्कूल पहुंचे।

यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सड़कों पर पानी भर गया। बच्चे मस्ती करते नजर आए।

यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में सड़कों पर पानी भर गया। बच्चे मस्ती करते नजर आए।

राजस्थान के कई जिलों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। चूरू शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है।

राजस्थान के कई जिलों में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। चूरू शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है।

मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…

लाइव अपडेट्स

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: 20 जिलों में बारिश, 12 अगस्त तक मानसून का असर जारी रहेगा

बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्य में अब तक 365.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 566.6 मिमी है। पूरी खबर पढ़ें…

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: 9 से 11 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के कुछ जिलों में 9 से 11 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विभाग ने कहा है कि तेज बारिश से संवेदनशील इलाकों में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जलभराव की भी आशंका है। खराब मौसम और आने वाले दिनों में भारी बारिश के अनुमान के चलते अमरनाथ यात्रा को शनिवार को जम्मू से रोक दिया गया।

राजौरी में 17 साल की लड़की की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जा रहा वाहन बारिश के कारण हुए मलबे में फंस गया था और कई घंटे तक रास्ता साफ नहीं हो सका।

02:03 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, तापमान 6 डिग्री तक गिरा

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। जयपुर में सुबह 6:30 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 10 अगस्त से बारिश और तेज हो सकती है और इसका असर 12-13 अगस्त तक बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में भरतपुर, करौली, अलवर और जयपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कई शहरों में बारिश के कारण तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…

01:49 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

MP: 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी

बैतूल, श्योपुर और डिंडौरी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को तेज बारिश हुई।

बैतूल, श्योपुर और डिंडौरी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को तेज बारिश हुई।

मध्य प्रदेश के दतिया, रीवा और सीधी में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

01:45 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

अगले दो दिनों के दौरान मौसम का अनुमान

10 अगस्त

  • राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश।
  • असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश।
  • बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ आंधी।

11 अगस्त:

  • राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में भारी बारिश।
  • बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ आंधी।

01:36 AM9 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देशभर के शहरों में आज तापमान का अनुमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *