संगरूर में कल से चलेगा SIR अभियान: 24 जुलाई तक BLO घर-घर जाकर भरवाएंगे फॉर्म, परिवार के न मिलने पर करेंगे 3 दौरे – Sangrur News
संगरूर में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026′ (Special Intensive Revision) कल से शुरू होगा। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त (DC) पूनमदीप कौर ने बुधवार को विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पंजाब राज्य में चुनाव आयोग के निर्देशों पर शुरू हो रहे कार्यक्रम की रूपरेखा और इसकी महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त पूनमदीप कौर ने इस चुनावी प्रक्रिया की महत्वपूर्ण तिथियों (टाईमलाइन) का विवरण भी जारी किया। उन्होंने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर कर्मचारी पहुंचेगें। लोगों से फार्म भरवाया जाएगा। इसके साथ उनसे दस्तावेज लिए जाएंगे। बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) संगरूर जिले सहित पंजाब राज्य में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने लोगों इसमें सहयोग करने की अपील की जिससे कोई भी पात्र वोटर लिस्ट से वंचित न हो। जानिए — क्या करना होगा और क्या दस्तावेज चाहिए घर बंद मिलने पर बाहर चिपकेगा स्टिकर, BLOs करेंगे 3 दौरे यदि फील्ड विजिट के दौरान किसी मतदाता का घर बंद या ताला लगा हुआ पाया जाता है, तो इसके लिए विशेष नियम बनाए गए । इसके तहत यह व्यस्था दी गई हैड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पूरा शेड्यूल राजनीतिक दलों से एजेंट नियुक्त करने की अपील, जिला स्तर पर बना हेल्पडेस्क उपायुक्त ने बताया कि 23 जून 2026 को जिला स्तर पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की गई थी। इस बैठक में सभी पार्टियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करें ताकि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके। इसके अतिरिक्त, इस पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या मतदाताओं की सहायता के लिए जिला चुनाव कार्यालय, संगरूर में एक विशेष हेल्पडेस्क भी स्थापित कर दिया गया है। अंत में, जिला निर्वाचन अधिकारी ने संगरूर जिले के सभी नागरिकों और मतदाताओं से पुरजोर अपील की कि वे अपने क्षेत्र के BLOs और चुनाव स्टाफ को पूरा सहयोग दें, ताकि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध, त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाया जा सके।
Source link

