निहंग बोले-इंसाफ नहीं मिला, तो लाइव सुसाइड करूंगा: जसदीप सिंह की अश्लील PHOTO लीक हुई थी, मारपीट पर एक्शन लेने को कहा – Amritsar News
पंजाब में अश्लील फोटो मामले को लेकर चर्चा में आए निहंग जसदीप सिंह ने मारपीट मामले में इंसाफ न मिलने पर लाइव सुसाइड करने की पोस्ट की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा- अगर मेरे परिवार के साथ हुई मारपीट केस में इंसाफ नहीं मिला तो इंटाग्राम पर लाइव जान दे दूंगा। निहंग ने कहा- घटना को आज 9 दिन हो चुके हैं। इस घटना में मेरी बाईं बाजू में फ्रैक्चर हुआ है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक इंसाफ नहीं मिला। जसदीप सिंह ने पोस्ट के जरिए पुलिस प्रशासन के सामने अपनी कार वापस दिलाने और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
Source link

