मालेरकोटला में किराना स्टोर में लगी आग: तेल-घी समेत राशन जलकर राख; 6 से 7 लाख रुपए का नुकसान – Malerkotla News
मालेरकोटला के कॉलेज रोड स्थित सब्जी मंडी के नजदीक डेली नीड्स ग्रोसरी एंड जनरल स्टोर में आग लग गई। घटना का पता तब चला जब सुबह स्टोर मालिक के माता-पिता ने दुकान का शटर खोला। शटर खोलते ही दुकान के अंदर भारी धुआं और आग लगी हुई मिली। बिमल कुमार जैन ने तुरंत स्थानीय फायर विभाग और पुलिस को सूचना दी। फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। स्टोर मालिक रिशभ जैन ने बताया कि दुकान में बड़ी मात्रा में खाने का तेल, देसी घी, चावल, दालें, आटा और कन्फेक्शनरी का सामान रखा था। यह सारा सामान आग की चपेट में आने से जलकर खराब हो गया। जैन के अनुसार, दुकान के सामने रखे खाने वाले तेल के कई पीपे भी आग की चपेट में आ गए। राशन की बोरियों में लगी आग इससे उनमें मौजूद तेल सड़क पर बह गया और बर्बाद हो गया। राशन की कई बोरियां भी आग से जलकर राख हो गईं। रिशभ जैन ने बताया कि आग लगने से करीब 6 से 7 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। सामान के अलावा दुकान की बिजली की फिटिंग और अन्य सामग्री को भी काफी क्षति पहुंची है। आग बुझाने के दौरान फायर विभाग द्वारा पानी की बौछारें करने से भी काफी राशन गीला होकर खराब हो गया। रिशभ जैन ने घटना के संबंध में संबंधित पुलिस थाने और स्थानीय फायर विभाग को लिखित शिकायत दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
Source link

