फाजिल्का बॉर्डर पर पाकिस्तान से ड्रोन की घुसपैठ: पिस्टल और कारतूस बरामद, BSF-पुलिस ने की सर्च; तारबंदी पार कर 1 KM पहुंचा – Fazilka News
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की साजिश बेनकाब हुई है। फाजिल्का के सीमावर्ती गांव टाहलीवाला के पास एक ड्रोन भारतीय क्षेत्र में मिला। बीएसएफ और घुबाया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में धान के खेत से ड्रोन के साथ चाइना मेड पिस्टल, दो मैगजीन व चार कारतूस बरामद किए गए।…

