पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी: फ्रेंचाइजी ने अनुरोध स्वीकार किया, टॉम मूडी बोले- हम पंत के योगदान के आभारी हैं

पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी:  फ्रेंचाइजी ने अनुरोध स्वीकार किया, टॉम मूडी बोले- हम पंत के योगदान के आभारी हैं


स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऋषभ पंत ने IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने बयान जारी कर कहा कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

पंत की टीम लखनऊ IPL में अपना आखिरी लीग मैच भी हार गई। उसे पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से हराया। पंत की कप्तानी में टीम पिछले 2 सीजन में 28 मैचों में केवल 10 में जीत सकी है। मौजूदा सीजन में लखनऊ 10वें नंबर पर है।

फैसले आसान नहीं होते: टॉम मूडी लखनऊ के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, पंत ने इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया था और हमने इसे सम्मानपूर्वक स्वीकार कर लिया है। खेल में इस तरह के फैसले कभी भी आसान नहीं होते हैं। मूडी ने कप्तानी के तौर पर पंत के योगदान की सराहना करते हुए कहा, पंत ने बतौर कप्तान इस ड्रेसिंग रूम को जो कुछ भी दिया है, उसके लिए हम उनके बेहद आभारी हैं।

लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वे मौजूदा सीजन में महज 312 रन ही बना सके।

पंत ने IPL 2018 में 173.60 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए थे। उसके बाद 2019 में 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। लखनऊ के लिए उन्होंने पिछले दो सीजन में 135.74 के स्ट्राइक रेट से 581 रन बनाए। जो करियर 144.18 के स्ट्राइक रेट से कम है।

—————————————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *