फरीदकोट में लूटपाट गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार: नई अनाज मंडी में सुनसान जगह बैठकर योजना बना रहे थे, तेजधार हथियार बरामद – Faridkot News
फरीदकोट में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे एक गैंग के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी सुखचैन सिंह, राजन कुमार, अशीश सिंह, रोहित और संदीप कुमार उर्फ दीपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त व्यक्तियों ने एक गैंग बनाया हुआ है, जो लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता है और उस समय नई दाना मंडी के एक सुनसान स्थान पर बैठकर अगली वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक कापा, एक खंडा, एक कृपाण, एक गंडासी और एक लकड़ी का दस्ता बरामद किया गया। 2 आरोपियों पर पहले भी दर्ज है 4 मामले-डीएसपी इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ के दौरान उनसे पहले की गई वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और गैंग के अन्य संभावित संबंधों तथा आपराधिक गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।
Source link

