मालेरकोटला में पंजाब राज्य हज कमेटी की पहली बैठक: हज यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने, डिजिटल सेवाएं शुरू करने और सहयोग मांगने पर जोर – Malerkotla News
पंजाब राज्य हज कमेटी की पहली महत्वपूर्ण बैठक मालेरकोटला स्थित उर्दू अकादमी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन हाशिम सूफी ने की, जबकि सचिव एवं एसडीएम ने बैठक का संचालन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाना और कमेटी के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना था। बैठक के दौरान हज यात्रियों के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। इसके अलावा सुरक्षा और प्रोटोकॉल प्रबंधन को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। कमेटी ने डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर दिया जोर कमेटी ने डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। इसके तहत आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन, ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली तथा एसएमएस और व्हाट्सएप आधारित सूचना व्यवस्था शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई, ताकि हज यात्रियों को समय पर जानकारी मिल सके। बैठक में चेयरमैन और सदस्यों के लिए सरकारी पहचान पत्र, सचिवालय एंट्री पास, पार्किंग सुविधा, आधिकारिक दौरों के लिए वाहन, यात्रा भत्ता और संचार सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया। साथ ही अलग वार्षिक बजट, प्रशिक्षण फंड, स्थायी बैठक स्थल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा की आवश्यकता पर बल दिया गया। अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पंजाब सरकार से हज एक्ट 2002 के तहत आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की गई।
Source link

