लुधियाना में जैकेट की चार मंजिला फैक्ट्री में लगी आग: वेट गंज में दूसरी मंजिल में अचानक लगी आग, तीसरी व चौथी मंजिल भी चपेट में आई – Ludhiana News
पंजाब के लुधियाना में जैकेट बनाने वाली चार मंजिला फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई और कारीगर बाहर भाग गए। मालिकों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार वेटगंज में एमजे व्यास फैक्ट्री में शाम को करीब सवा पांच बजे दूसरी मंजिल पर आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग दूसरी मंजिल से तीसरी व चौथी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड अभी आग बुझाने में जुटी है।
Source link

