कपूरथला में अवैध हथियार के साथ युवक काबू: पुलिस बोली- पता लगाया जा रहा, हथियार कहां से आया – Kapurthala News

कपूरथला में अवैध हथियार के साथ युवक काबू:  पुलिस बोली- पता लगाया जा रहा, हथियार कहां से आया – Kapurthala News




कपूरथला पुलिस ने एक बदमाश को अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना सुभानपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान ढिलवां हाइवे पर की गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ गांव रमीदी अड्डा की ओर संदिग्ध तत्वों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ढिलवां हाइवे की तरफ से एक युवक स्कूटर पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर उसे रोका गया और पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक से पिस्तौल बरामद तलाशी के दौरान युवक के पास से 32 बोर का एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अमृतसर के ब्यास स्थित नई आबादी निवासी करणबीर सिंह पुत्र शरणजीत सिंह के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी करणबीर सिंह के खिलाफ थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि वह यह हथियार कहां से लाया था और उसका किसी आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध है या नहीं। एएसआई हरजिंदर सिंह ने बरामदगी और गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *