पठानकोट के सिविल अस्पताल में खूनी झड़प: कोर्ट से लौट रहे युवक पर हमला, पुलिस की मौजूदगी में एक ने दूसरे के सिर में मारी ईंट – Pathankot News




पठानकोट में अदालत में तारीख भुगतकर लौट रहे युवकों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हद तो तब हो गई जब पुलिस संरक्षण और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़ित पक्ष का इलाज कराने सिविल अस्पताल लाया गया, तो वहां भी आरोपियों ने सरेआम हमला बोल दिया और एक-दूसरे पर ईंटें चला दीं। अस्पताल परिसर में हुई इस खूनी झड़प में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पहले हमली करने के आरोप लगाए हैं। फिल्हाल पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को मेडिकल करवा हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अगामी कार्रवाई की जाएगी। चक्की पुल पर सवारियां भर रहा था, पीछे से आकर मार दिया दातर: हैप्पी सिविल अस्पताल में घायल हैप्पी ने बताया कि वो पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। बताया कि उसकी किसी से सीधी दुश्मनी नहीं थी। आरोपी वंश गोरखा जो कुछ समय पहले ही एक पुराने मामले में जमानत पर बाहर आया है ने पुरानी रंजिश के चलते अचानक उस पर पीछे से तेजधार हथियार दातर से हमला कर दिया। हैप्पी ने बताया कि जब आरोपी ने दातर मारा, तो उसने बचाव करते हुए दातर छीनकर पास के एमडीके स्कूल की पार्किंग में फेंक दिया। बस में घुसकर बचाई जान, भाई पर भी हमला हैप्पी ने बताया कि हमले के बाद वो अपनी जान बचाकर पास ही खड़ी एक बस में घुस गया। लेकिन आरोपियों ने कई लड़कों को इकट्ठा कर लिया और जैसे ही वह बस से बाहर निकला, उसे पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर जब उसका भाई मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसके भाई पर भी जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैप्पी ने आरोप लगाया कि हमलावर एक राजनीतिक पार्टी का नाम लेकर धमकियां दे रहे हैं और उन्हें स्थानीय नेताओं का समर्थन हासिल है। कोर्ट से तारीख भुगतकर आ रहा था: दूसरे पक्ष ने किया पहला हमला सैली कुलियां के रहने वाले पीड़ित सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अदालत से अपनी तारीख भुगतकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में 3-4 अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे सिर पर लाठियां मारीं और मौके से भाग गए। जब हमें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया और पुलिसकर्मी भी हमारे साथ थे, तभी आरोपी नील कुमार और उसके साथियों ने पुलिस के सामने ही पीछे से आकर मेरे सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें पूरी वारदात कैद हुई है। अस्पताल में भिड़ीं दोनों पार्टियां, ईंट चलाने वाले आरोपी मौके पर काबू: SI सौरभ कुमार मामले की पुष्टि करते हुए थाना नंबर 2 के सब-इंस्पेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि थाना नंबर 2 में दो व्यक्ति मारपीट की शिकायत लेकर आए थे। जब पुलिस सुरक्षा और संरक्षण में उन्हें डॉक्टरी जांच के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया, तो वहां पहले से मौजूद विरोधी पार्टी से उनका सामना हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक पक्ष ने दूसरे पर ईंट उठाकर हमला कर दिया। पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए हमला करने वाले आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया है। सभी घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और जो भी सख्त कानूनी कार्रवाई बनती है, वह की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *