स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे पर गुरुग्राम में FIR: बिरयानी के 370 वसूलूंगा’ मामले में एक्शन; बयान देने वाले वेब डेवलपर, स्टोर ऑनर के नाम भी शामिल – gurugram News
‘बिग बॉस 19’ के पूर्व कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ‘370 रुपये की बिरयानी’ वाले बयान पर चल रही कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज की है। DLF फेज-2 थाने में दर्ज एफआईआर में कॉमेडियन प्रणित मोरे, वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा और गुरुग्राम स्थित द लाफ स्टोर के ऑनर के नाम शामिल है। गुरुग्राम पुलिस की ओर से बताया गया कि कॉमेडी शोर के दौरान हिमांशु जांगड़ा की ओर से महिलाओं पर की गई बेहद आपत्तिजनक और संदेहास्पद टिप्पणी के बाद की गई है। यह विवादित कार्यक्रम DLF फेज-2 स्थित “द लाफ स्टोर” में हुआ था, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में तीखी आलोचना हो रही है। इस मामले में जहां कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ महाराष्ट्र साइबर पुलिस भी एफआईआर दर्ज कर चुकी है, वहीं यह बयान देने वाले हिमांशु जांगड़ा को भी गुरुग्राम स्थित उसकी कंपनी स्टारविक डिजाइन नौकरी से निकाल चुकी है। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link

