फिल्लौर में 25 बोतल शराब सहित एक अरेस्ट – Jalandhar News
जालंधर| थाना फिल्लौर पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान आदतन नशा तस्कर हैपी पुत्र शादी राम को 100 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों तथा एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत और डीएसपी फिल्लौर भारत मसीह लद्धड़ की अगुवाई में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने अंजाम दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फिल्लौर में केस दर्ज किया है। डीएसपी भारत मसीह लद्धड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशीली गोलियां बेचने के दो मामले दर्ज हैं। उनके अनुसार, आरोपी इन मामलों में जमानत लेकर अदालत से फरार हो गया था और फिर से नशा बिक्री के धंधे में जुट गया।
Source link

