संगरूर में BJP नेता ज्ञान सिंह मान का दावा: पंजाब के लोग AAP की नीतियों से निराश, बदलाव की कर रहे उम्मीद – Sangrur News




संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के चचेरे भाई और भाजपा नेता ज्ञान सिंह मान ने दावा किया है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी (AAP) की नीतियों से निराश हैं और राज्य में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। गुरुवार को भाजपा के पंजाब प्रदेश महासचिव जीवन गर्ग के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए ज्ञान सिंह मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने AAP को मौका दिया था। हालांकि, सरकार की नीतियों के कारण राज्य दिन-ब-दिन कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा, व्यापारी और अन्य वर्ग सरकार के कामकाज से नाखुश हैं। मान ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाएगी और लोगों के हित में नीतियां लागू करेगी। कांग्रेस को अंदरूनी कलह से होगा नुकसान कांग्रेस के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी की अंदरूनी कलह किसी से छिपी नहीं है और इसका सीधा नुकसान कांग्रेस को ही हो रहा है। मान ने यह भी कहा कि AAP ने संगरूर से मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन आज संगरूर के हालात निराशाजनक हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी अंदरूनी खींचतान का सामना कर रही है, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान कार्यकर्ताओं को हो रहा है। ज्ञान सिंह मान ने दावा किया कि आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *