तरनतारन पुलिस की उस्मा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी: ड्रग तस्करों-गैंगस्टरों के खिलाफ चलाया अभियान; SSP बोले-अपराधियों को नहीं बख्शेंगे – tarn-taran News




तरनतारन पुलिस ने उस्मा टोल प्लाजा के पास टी-पॉइंट पर सख्त नाकाबंदी की है। यह कार्रवाई ड्रग तस्करी, गुंडागर्दी, गैंगस्टर गतिविधियों और अन्य आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से की गई। एसएसपी सुरिंदर लांबा और एसपी (डी) रिपुतपन सिंह की देखरेख में नाकाबंदी में वाहनों की जांच की गई। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराधियों को समय रहते गिरफ्तार किया जा सके। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि तरनतारन पुलिस ड्रग्स के खिलाफ अपनी मुहिम को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके तहत ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले भर में इसी उद्देश्य से नाकाबंदी की जा रही है। SSP टोल नाके पर पहुंचे उन्होंने उस्मा टोल प्लाजा पर पुलिस नाकाबंदी का निरीक्षण किया और दोहराया कि पुलिस पूरी तरह तैयार है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी ड्रग तस्कर, गैंगस्टर या आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ एसपी (डी) रिपुतपन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *