BJP अध्यक्ष नितिन नबीन केसरी पगड़ी बांध गोल्डन टेंपल पहुंचे: जूठे बर्तन मांजे; दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेका, जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि दी – Amritsar News

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन केसरी पगड़ी बांध गोल्डन टेंपल पहुंचे:  जूठे बर्तन मांजे; दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेका, जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि दी – Amritsar News




भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज (20 जून) से 3 दिवसीय पंजाब दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने केसरी पगड़ी बांधकर गोल्डन टेंपल में माथा टेका। उन्होंने यहां जूठे बर्तन धोकर सेवा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। यही कामना है कि विकास की किरणें पंजाब के हर घर, हर मोहल्ले और हर व्यक्ति तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब में अरदास करने के बाद उन्हें नई ऊर्जा मिली है और वह पंजाब के विकास और प्रगति की कामना करते हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग भी थे। इसके बाद उन्होंने श्री दुर्ग्याणा मंदिर में भी माथा टेका। यहां श्री दुर्गियाणा मंदिर समिति ने नितिन नबीन को सम्मानित किया। नितिन नबीन ने जलियांवाला बाग में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अब वह श्री राम तीर्थ मंदिर पहुंचे। नितिन नबीन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अमृतसर के बाद नितिन नबीन जालंधर व लुधियाना जाएंगे। लुधियाना में नितिन नबीन जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर उनका फीडबैक लेंगे। इसके बाद आगामी चुनावों को लेकर माइक्रो प्लानिंग पर चर्चा करेंगे। पंजाब पहुंचे BJP अध्यक्ष के PHOTOS… पंजाब में भाजपा की जमीनी हकीकत का आकलन होगा भाजपा नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पंजाब भाजपा के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा। नितिन नबीन पंजाब के तीनों क्षेत्रों माझा, दोआबा और मालवा में कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और भाजपा की जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे। नितिन नबीन के दौरे के सियासी मायने सिलसिलेवार जानिए… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब CM की अकाल तख्त में पेशी का VIDEO:बोले- शराब वाली वीडियो AI से बनाई, इसकी वैज्ञानिक जांच जरूरी; जत्थेदार गुरुदोषी घोषित कर चुके सिख कौम की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पेशी का वीडियो सार्वजनिक किया। वीडियो में मुख्यमंत्री और जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच कथित विवादित वीडियो को लेकर हुए सवाल-जवाब सामने आए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *