जनगणना ड्यूटी से महिला अध्यापिकाओं को मिले छूट – Jalandhar News
जालंधर| चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के एनआरआई सेल-पंजाब के को-कन्वीनर गौरव लूथरा ने पंजाब के राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजकर राज्य में कराई जा रही नशा तथा सामाजिक-आर्थिक जनगणना में महिला अध्यापिकाओं की ड्यूटी से छूट देने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना कार्य के लिए बड़े स्तर पर महिला अध्यापिकाओं की ड्यूटी लगाई जा रही है, जबकि गर्मियों की छुट्टियां वर्ष में वह समय होता है जब वे घरेलू जिम्मेदारियां और बच्चों के स्वास्थ्य व बौद्धिक विकास से जुड़े कार्य पूरे करती हैं। गौरव लूथरा ने यह भी उल्लेख किया कि इस कार्य के दौरान महिला कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है और सुरक्षा से जुड़े कई सवाल उनके मन में आ रहे हैं।
Source link

