जालंधर MLA परगट-बाबा हेनरी ने उठाए लोकल मुद्दे: बोले-97 IAS-PCS देने वाले साई दास स्कूल में टीचर नहीं, कैंट पेराफेरी रोड पूरा कराए सरकार – Jalandhar News
पंजाब विधानसभा के चल रहे सत्र में जालंधर नॉर्थ और कैंट से विधायक बावा हैनरी और परगट सिंह ने सिटी के मुद्दे उठाए और इनके हल करने की मांग सदन में रखी।
बावा हैनरी ने विधानसभा में बताया कि जालंधर के सबसे पुराने स्कूल साई दास में शिक्षा के हालात ये हैं कि यहां टीचर 5 के करीब रह गए हैं। सरकार यहां पर नए टीचर भर्ती करने की योजना बनाए।
बावा हैनरी ने कहा कि ये शहर का सबसे पुराना स्कूल है। इस स्कूल ने पंजाब और देश के विकास में अपना योगदान दिया है। इस स्कूल से लगभग 97 स्टूडेंट्स IAS-PCS अफसर बनकर निकले हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और स्कूल की ओवरआल डेवल्पमेंट करवानी चाहिए ताकि जालंधर के सबसे पुराने स्कूल का अस्तित्व आने वाले समय तक बचा रहे। परगट सिंह बोले-कैंट पेराफेरी रोड के लिए आर्मी से बात करे सरकार की कमेटी
जालंधर कैंट से कांग्रेस एमएलए परगट सिंह ने कहा कि आर्मी कैंट के बीच कई गांव आते हैं। सिविल लोगों को अपने घरों तक जाने के लिए कैंट के अंदर से होकर जाना पड़ता है। सिक्योरिटी रीजन से आर्मी पूछताछ करती है और कई बार तलाशी भी लेती है। इससे महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के हल के लिए कैंट के बार से पेराफेरी रोड का काम शुरू करवाया था जो काफी हद तक पूरा हो गया है लेकिन आर्मी के एंड से कुछ चीजें बचती हैं जिससे ये रोड आपरेशनल होने में दिक्कत आ रही है। इसके लिए आर्मी से बात करने के लिए सरकार की एक कमेटी बनी है। उन्होंने कहा कि सरकार की कमेटी को आर्मी से बात करनी चाहिए और इस रोड के काम को पूरा कर इसे तुरंत आपरेशनल करना चाहिए ताकि लोगों की आने-जाने की दिक्कत खत्म हो सके।
Source link

