सचिन बोले- गहलोत को जितना वैभव से स्नेह,उतना ही मुझसे: पिता की पुण्यतिथि पर बेटों के साथ दिखे, राजेश पायलट की श्रद्धांजलि सभा में कई नेता पहुंचे – Dausa News
कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- अशोक गहलोत का स्नेह और लगाव जैसे उनके बेटे वैभव गहलोत के साथ है, उतना ही स्नेह और लगाव मेरे साथ भी है। हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं। सचिन पायलट यह बात दौसा के भंडाना स्थित राजेश पायलट स्मृति स्मारक पर कही। सचिन पायलट ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर स्मृति स्मारक पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई। राजेश पायलट के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उनके बेटे आरान और विहान पायलट भी मौजूद रहे। 22 लाख बच्चों का भविष्य खराब किया प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से अशोक गहलोत को लेकर बयान दिया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा- 22 लाख बच्चों का भविष्य खराब कर दिया। नीट के पेपर लीक हो गए, दर्जनों पेपर लीक हो रहे हैं। भ्रष्टाचार फैल रहा है। किसान की आमदनी आधी हो गई है। तेल, गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं। लगातार इस देश में जो व्यवस्था है, उसके खिलाफ विपक्ष एकजुट हो रहा है। नेहरू, इंदिरा, मनमोहन सिंह को कब तक कोसेंगे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा- हाल ही में हमारी इंडिया अलायंस की मीटिंग हुई। हमने दोबारा संकल्प लिया कि सब मिलकर भाजपा का मुकाबला करेंगे। भाजपा को 12 साल हो गए, कब तक ये नेहरू, इंदिरा, मनमोहन सिंह को कोसते रहेंगे। सर्व धर्म सभा की PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
Source link

