भास्कर अपडेट्स: दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹34 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन पकड़ी गई

भास्कर अपडेट्स:  दिल्ली एयरपोर्ट पर ₹34 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन पकड़ी गई


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 20 June MP UP Rajasthan Bihar Delhi

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी ड्रग्स तस्करी का मामला पकड़ा है। 16 जून को कुआलालंपुर से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को शक के आधार पर रोका गया।

यात्री के दो ट्रॉली बैगों की जांच करने पर उनमें से सफेद पाउडर से भरे चार पैकेट मिले। जांच में यह पदार्थ हेरोइन निकला। बरामद हेरोइन का वजन करीब 6.9 किलोग्राम है।

अधिकारियों के अनुसार, जब्त हेरोइन की कीमत लगभग ₹34.67 करोड़ है। कस्टम विभाग ने यात्री को NDPS कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है। हेरोइन को भी जब्त कर लिया गया है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

महाराष्ट्र में पिज्जा खाने से 34 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक फूड आउटलेट से शावरमा पिज्जा खाने के बाद 34 लोग बीमार पड़ गए। बीमार होने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, लोगों ने बुधवार रात पिज्जा खाया था। इसके बाद गुरुवार दोपहर से उन्हें पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और दस्त जैसी शिकायतें होने लगीं। गुरुवार शाम से मरीज सरकारी अस्पताल पहुंचने लगे और यह सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा।

कुल 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद पुलिस ने फूड आउटलेट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पिज्जा के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि बीमारी की सही वजह का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *