पंजाब में कर्नाटक के व्यापारी का अपहरण कर मर्डर: पठानकोट में बंधक बना ऐंठे ₹95,000; फिर नहर में दिया धक्का, शव बरामद होने के बाद परिजनों का सनसनीखेज खुलासा – Pathankot News




कर्नाटक के मैसूरु शहर से पंजाब में औद्योगिक मशीनरी खरीदने आए 50 वर्षीय व्यापारी लक्ष्मण एम. की लाश 19 जुलाई को यूबीडीसी नहर में मिली। व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में अब बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। दरअसल, पठानकोट के 2 भाईयों ने व्यापारी को पहले बंधक बनाया और उसके खाते से पैसे ट्रांस्फर कर उसे सुंदरचक्क की नहर में धक्का दे दिया। जांच के दौरान पुलिस को व्यापारी का शव मिला, परिवार मैसूरु से पठानकोट पहुंचा। जिसकी परिजनों ने तस्वीरों के जरिए पहचान की। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों ने व्यापारी को पठानकोट के मामून क्षेत्र में जबरन बंधक बनाकर रखा गया, मारपीट की गई और डरा-धमकाकर उनके खाते से ₹95,000 ऐंठ लिए गए। पुलिस ने पीड़ित बेटे गणेश बी.एल. के बयान पर जांच कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पठानकोट के मामून कैंट स्थित पाकिस्तानी मोहल्ला निवासी दोनों भाइयों प्रवीण और सुनील के खिलाफ अपहरण, धोखाधड़ी, अवैध हिरासत, वसूली और कत्ल की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। CNC मशीन देखने बटाला आए थे पिता, फिर बंद हो गया फोन मृतक व्यापारी के बेटे गणेश बी.एल. ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता लक्ष्मण एम. पेशे से मशीनों के व्य्पारी थे। वे 18 जुलाई को बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर अमृतसर आए थे। उन्होंने हमें बताया था कि वे अपने बिजनेस के सिलसिले में बटाला में एक सीएनसी वर्टिकल टर्निंग लेथ मशीन का निरीक्षण करने जा रहे हैं। हमें नहीं पता कि वे किन परिस्थितियों में पठानकोट पहुंचे, यह जांच का विषय है। 18 जुलाई को ही पठानकोट में उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। 19 जुलाई को मिला शव, तस्वीरों से हुई पहचान गणेश ने बताया कि परिजनों द्वारा मैसूरु के लश्कर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पंजाब पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और लोकेशन के जरिए जांच आगे बढ़ाई। पुलिस जांच के अनुसार, घटना 18 जुलाई की है और 19 जुलाई को ही व्यापारी का शव बरामद कर लिया गया था। गणेश के मुताबिक मैसूरु से जब वे पठानकोट पहुंचे तो सुजानपुर थाने के एसएचओ ने जांच की ब्रीफिंग दी और तस्वीरें दिखाईं, तब बेटे गणेश ने अपने पिता के शव की शिनाख्त की। बंधक बनाकर ऐंठे ₹95,000, एफआईआर में मारपीट का आरोप पीड़ित बेटे के अनुसार, आरोपियों ने उनके पिता को किसी अज्ञात जगह पर अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा और उनके साथ मारपीट की। गणेश ने बताया कि उसके पिता को जबरन हिरासत में रखा गया और प्रताड़ित किया गया। आरोपियों ने उनसे जबरदस्ती यूपीआई और बैंक पासवर्ड हासिल किए। बैंक रिकॉर्ड से खुलासा हुआ है कि उनके खातों से बिना अनुमति के कुल ₹95,000 ट्रांसफर किए गए। यह पैसा आरोपी सुशील कुमार और प्रवीन कुमार के खातों में गया। एक आरोपी की मौत, दूसरे को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस सुजानपुर पुलिस की टीम जब छापेमारी के लिए आरोपियों के ठिकाने पाकिस्तानी मोहल्ला, मामून पहुंची, तो पता चला कि नामजद आरोपी सुशील कुमार की मौत हो चुकी है। पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रवीन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सुजानपुर थाना पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि व्यापारी को किस जगह बंधक बनाकर रखा गया था, इस साजिश में और कौन-कौन शामिल हैं तथा मौत के सटीक कारणों के पीछे किसकी भूमिका है। बेटे गणेश बी.एल. ने कहा कि मामला संवेदनशील और जांच के अधीन होने के कारण वे पुलिस और आधिकारिक जांच प्रक्रिया पर ही भरोसा बनाए हुए हैं। पैसे ट्रांस्फर करवाने के साथ ही कर दिया था कत्ल थाना सुजानपुर प्रभारी अरूण कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कैसे व्यापारी को बंधक बनाया। कैसे उसे पठानकोट लाए ये जांच की जा रही है। लेकिन, अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने व्यापारी को शराब पिलाकर बंधक बनाया, उसके खाते से पैसे उड़ाए और फिर उसे सुंदरचक्क ले जाकर नहर में धक्का दे दिया। अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने पहले से दर्ज की गई एफआईआर में कत्ल की धाराएं जोड़ दी हैं। आरोपियों को सुबह कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और फिर पूछताछ में कई अहम खुलासे किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *