तरनतारन में दो दोस्तों से मोटरसाइकिल छीनी: अमृतसर से सेवा करके लौट रहे थे, दो बाइक पर 6 लुटेरों ने हथियार दिखाकर मारपीट भी की – tarn-taran News




तरनतारन में बेखौफ लुटेरों द्वारा मारपीट कर मोटरसाइकिल छीनने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। श्री दरबार साहिब अमृतसर से सेवा निभाकर घर लौट रहे दो दोस्तों को रास्ते में रोककर हथियारबंद लुटेरों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उनकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 6 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोइंदवाल बाईपास ओवरब्रिज पर घेरा, पिस्तौल तानकर की मारपीट थाना सिटी तरनतारन में दर्ज शिकायत में अवतार कुमार पुत्र गुपाल दास, निवासी मुंडापिंड ने बताया कि वह अपने दोस्त तजिंदरपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी मुंडा गांव के साथ अमृतसर से सेवा कर अपनी मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था। जैसे ही वे गोइंदवाल बाईपास स्थित तरनतारन ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी सामने से बिना नंबर प्लेट वाली दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 6 अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक में अपनी मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उन्हें जबरन रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक रुकते ही दो लुटेरों ने तुरंत पिस्तौल निकालकर उन पर तान दी और मोटरसाइकिल उनके हवाले करने को कहा। जब अवतार कुमार ने इसका विरोध करने का प्रयास किया, तो लुटेरों ने दोनों दोस्तों के साथ जमकर मारपीट की और उनसे बाइक छीनकर मौके से रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला, लुटेरों की तलाश में छापेमारी जारी मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर 6 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पहचान कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *