दतिया उपचुनाव-कांग्रेस 12328 वोटों से आगे, 4 राउंड काउंटिंग बाकी: नरोत्तम के बूथ पर 27 वोट से हारी भाजपा; भोपाल-इंदौर में मिठाई बंटी – datia News
कांग्रेस नेता मुकेश नायक और सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव शाम 4 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 11वें राउंड में कांग्रेस ने 3878 जबकि भाजपा ने 2651 वोट हासिल किए हैं। अब कांग्रेस की कुल लीड 12328 वोटों की हो गई है। वहीं, वोटों का अंतर भी पिछले चुनाव की जीत से ज्यादा हो गया है। 15 राउंड की काउंटिंग में से अब 4
.
11वें राउंड की गिनती तक आजाद समाज पार्टी को 15028 वोट मिले हैं। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 291, भाजपा को 264 वोट मिले हैं। इस तरह इस बूथ पर कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त हासिल हुई है।
अब तक के रुझानों में कांग्रेस को जीत मिलती देख पार्टी मुख्यालय में मिठाई बंटनी शुरू हो गई है। प्रदेश दफ्तर में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ये शाम 4 बजे मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में होगी।
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था।
देखिए, पॉलिटेक्निक कॉलेज से सीधी तस्वीरें

रुझानों में जीत मिलती देख कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर में नेता एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं।

इटारसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जश्न मनाया।

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा- भाजपा के अंत की शुरुआत हो चुकी है।

दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंटिंग के लिए 21 टेबल लगाई गई हैं।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।


एमपी में 2014 के बाद 49 उपचुनाव, दतिया 50वां
दतिया का रिजल्ट कैसे बदलेगा MP की राजनीति
दतिया में मतों की गणना के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

