अमृतसर पुलिस ने वायरल वीडियो पर स्थिति स्पष्ट की: फुटपाथ पर बेसुध मिले व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र भेजा – Amritsar News

अमृतसर पुलिस ने वायरल वीडियो पर स्थिति स्पष्ट की:  फुटपाथ पर बेसुध मिले व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र भेजा – Amritsar News




अमृतसर के थाना सुल्तानविंड क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो को लेकर पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। वीडियो में एक व्यक्ति फुटपाथ पर बेसुध अवस्था में पड़ा दिखाई दे रहा था, जिसके बाद लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इस मामले में जानकारी देते हुए एसीपी साउथ अमृतसर प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान व्यक्ति की पहचान प्रगट सिंह के रूप में हुई, जो मूल रूप से तरनतारन जिले के ठठियां महंतां गांव का रहने वाला है और वर्तमान में अमृतसर के नूरी मोहल्ला इलाके में रह रहा था। प्रगट सिंह मजदूरी करता है और नशे का आदी है पुलिस के अनुसार प्रगट सिंह मजदूरी का काम करता है और मिट्टी ढोने वाली ट्रॉली पर लेबर के तौर पर कार्य करता है। जांच में यह भी सामने आया कि उसका कोई करीबी पारिवारिक सदस्य नहीं है और वह लंबे समय से शराब का आदी है। घटना वाले दिन भी वह अत्यधिक शराब के सेवन के कारण फुटपाथ पर पड़ा हुआ मिला था। एसीपी प्रीत इंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मानवीय आधार पर उसकी सहायता की और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसकी पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद उसके उपचार के लिए उसे एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस की जनता से अपील—वीडियो बनाने की बजाय मदद करें, नशा मुक्ति केंद्र में चल रहा प्रगट सिंह का इलाज उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को ऐसी स्थिति में देखा जाए तो उसका मजाक बनाने या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के बजाय तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन या पुलिस अधिकारियों को सूचना दी जाए। इससे जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहायता मिल सकेगी और पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई कर पाएगी। फिलहाल प्रगट सिंह नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन है और पुलिस उसकी हर संभव मदद कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *