पंजाबी युवक ने 280 की स्पीड में दौड़ाई कार,VIDEO: कनाडा में 81 लाख की कार्वेट गाड़ी से स्टंट, टायरों से धुआं भी निकला – Jalandhar News


युवक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें टायरों से धुआं निकलता दिख रहा है।

कनाडा के कैलगिरी में पंजाबी युवक की रैश ड्राइविंग का एक वीडियो सामने आया है। युवक ने 280 की स्पीड में अपनी कार्वेट कार को ट्रैफिक भरे रोड पर भगाया। वीडियो में कार का स्पीडोमीटर भी दिखाया गया है। युवक ने कार के टायरों से धुआं निकालने का एक अन्य वीडियो

.

कनाडा के लोगों ने इस युवक का वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर कर इसे डिपोर्ट करने और कार्रवाई करने की मांग की है। कार चला रहे युवक की पहचान जस सिंह के रूप में हुई है। युवक पंजाब में कहां का रहने वाला है, इसके बारे में पता नहीं लग पाया है।

युवक ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट jas_singh_25 से 2 अगस्त को वीडियो अपलोड किया। वीडियो के साथ युवक ने अपने फोटो भी शेयर किए हैं। इसमें गोल्डन टेंपल में माथा टेकते दिख रहा है।

फिल्हाल युवक के खिलाफ अभी कनाडा पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है। बता दें कि कनाडा में इस तरह से रैश ड्राइविंग पर लाइसेंस रद्द हो सकता है। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल का भी प्रावधान है।

वीडियो में कार का स्पीडोमीटर भी दिखाई दे रहा है, जिसमें स्पीड 280 किमी प्रति घंटा तक पहुंची हुई नजर आ रही है। साथ में युवक का फोटो।

अब पढ़िए वीडियों में क्या दिख रहा है…

  • 280 किलोमीटर की स्पीड पर दिख रही सुई: वीडियो में जस सिंह कॉर्वेट कार से रिहायशी इलाकों में बर्नआउट करता, शहर में रेसिंग करता और सामने से आने वाले वाहनों की लेन में तेज रफ्तार से कार चलाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कार के स्पीडोमीटर पर रफ्तार 280 किमी/घंटा के आसपास दिखाई दे रही है।
  • कार को ड्रिफ्ट कर निकाला धुआं; एक अन्य क्लिप में रिहायशी इलाके में बर्नाउट (धुआं निकालते) करते हुए कार दिख रही है। वीडियो में युवक ने अपने दो फोटो लगाए हैं। एक फोटो में वह अपने गांव में दिख रहा है और पीछे पंचायत द्वारा लगवायाा गया सिमेंटड बैच हैं। इससे अगले फोटो में युवक ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के दौरान की मेमोरी शेयर की है। अंत में लिखा है कि फ्यूल द जर्नी।
सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता युवक।

सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता युवक।

युवक को डिपोर्ट करने की उठी मांग सोशल मीडिया यूजर्स ने जस सिंह को कनाडा में पढ़ाई का मौका मिलने के बावजूद कानून और जनसुरक्षा का अनादर करने का आरोप लगाया। कई पोस्ट में कहा गया कि इससे पहले कि कोई गंभीर दुर्घटना हो, उसे देश से बाहर भेज दिया जाए। अभी तक कैलगरी पुलिस या किसी आधिकारिक एजेंसी ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की बढ़ रही शिकायतों पर चिंता कनाडा में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या बढ़ने के साथ कई शहरों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और खतरनाक ड्राइविंग की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं। स्थानीय प्रशासन से इस वीडियो की जांच की मांग की जा रही है।

रैश ड्राइविंग पर कनाडा में 2 साल जेल हो सकती है कनाडा में खतरनाक ड्राइविंग (क्रिमिनल कोड धारा 320.13) गंभीर अपराध है। चोट और मौत न होने पर अधिकतम 10 साल की जेल या 2 साल से कम या जुर्माना दोनों हो सकते हैं। चोट लगने पर अधिकतम 14 साल जेल, मौत होने पर आजीवन कारावास तक सजा संभव है।

पहले अपराध पर न्यूनतम 1000 डॉलर जुर्माना, दोहराए जाने पर जेल की अवधि बढ़ती है। लाइसेंस रद्द, आपराधिक रिकॉर्ड और गैर-नागरिकों के लिए डिपोर्टेशन भी हो सकता है।

युवक ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।

युवक ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं।

—————–

ये खबर भी पढ़ें…

कनाडा में प्रदर्शन कर रही पंजाबी छात्रा का दर्द, रोकर बोली- जमीन बेच पढ़ने भेजा, यहां वर्क परमिट नहीं दे रहे, घर में आटा भी नहीं आ रहा

कनाडा के पोर्टाज कॉलेज में पढ़ रहे पंजाबी छात्रों का आंदोलन में दर्द छलका है। पोस्ट ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के रिजेक्शन मिलने से स्टूडेंट्स 3 हफ्ते से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने आंकड़े शेयर करते हुए बताया कि हालिया पोल्स के मुताबिक, 485 रिजेक्शन के मुकाबले 50 से भी कम अप्रूवल मिले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *