सिपाही भर्ती परीक्षा-कोसी एक्सप्रेस की एसी बोगी का शीशा तोड़ा: भभुआ इंटरसिटी में कैंडिडेट्स की भारी भीड़, महुली में पथराव; सेंटर्स पर छात्रों की एंट्री शुरू – Bihar News

सिपाही भर्ती परीक्षा-कोसी एक्सप्रेस की एसी बोगी का शीशा तोड़ा:  भभुआ इंटरसिटी में कैंडिडेट्स की भारी भीड़, महुली में पथराव; सेंटर्स पर छात्रों की एंट्री शुरू – Bihar News




बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का आज दूसरा और अंतिम चरण है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो गई है। राज्य के 38 जिलों में बनाए गए 500 परीक्षा केंद्रों पर करीब 5.52 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे इधर, परीक्षा से पहले मंगलवार को अभ्यर्थियों ने कई ट्रेनों पर कब्जा जमा लिया, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के एसी कोच में परीक्षार्थी घुस गए। ट्रेन का एसी फेल होने पर कोच बी-4 में सवार छात्रों ने दो शीशे तोड़ डाले। बाथरूम का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। राजेंद्रनगर स्टेशन पर भी एक शीशा जबरन निकाला गया। वहीं भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस में क्षमता से कई गुना अधिक लोग सवार थे। तारेगना स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद भी प्लेटफॉर्म पर खड़े सैकड़ों यात्री बोगियों के भीतर कदम तक नहीं रख सके। बोगियों के अंदर उमस के चलते कई यात्री बेहोश हो गए। ट्रेन जब परसा स्टेशन से आगे महुली पहुंची, तो भीड़ से परेशान यात्रियों ने बार-बार चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। इसी दौरान नाराज यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। रेलवे स्टेशन पर सोए अभ्यर्थी अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 30 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें अलग-अलग जिलों के लिए चलाई जाएगी। ताकि परीक्षार्थी अपने समय पर सेंट्रस तक पहुंच सके। परीक्षा को लेकर बिहार के कई रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटी। छात्रों को शहर के होटलों में रूम नहीं मिले। इससे पटना, मुजफ्फरपुर, सीवान, मधुबनी समेत दर्जनों रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों को सोना पड़ा। मंगलवार को रेलवे स्टेशनों की कुछ तस्वीरें देखिए… सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *