एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप मामले में मौलाना गिरफ्तार: नागपुर से MP ले जाकर काला जादू करने का आरोप; निकाह के लिए दबाव बनाया

एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप मामले में मौलाना गिरफ्तार:  नागपुर से MP ले जाकर काला जादू करने का आरोप; निकाह के लिए दबाव बनाया


नागपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

महिला के धर्मांतरण से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी अय्याज, उसके हाथ पकड़े और उस पर फूंखते दिखा।

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप, काला जादू और जबरन धर्मांतरण मामले में एक मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 साल की महिला ने 12 जून FIR में आरोप लगाया था कि उसे नशीला पदार्थ देकर रेप और ब्लैकमेल किया गया।

फिर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। हजरत नाम के मौलाना पर महिला के ऊपर काला जादू और धर्मांतरण करने का आरोप है। आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया का रहने वाला है।

मौलाना की तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं। दबाव बढ़ने पर बुधवार रात उसने सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। मामले में 26 साल का अय्याज मदारे और उसका 30 साल का दोस्त आमीन शेख भी आरोपी हैं।

धमकी भरे फोन आने पर पति को सच्चाई बताई

दोनों 21 जून तक पुलिस कस्टडी में हैं। अय्याज महिला का पूर्व क्लासमेट है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने यह पूरा मामला अपने पति से छिपाकर रखा था। लेकिन जब पति के सामने उसे आरोपियों के धमकी भरे फोन आने लगे तो उसने पूरी सच्चाई बताई।

इसके बाद दंपती पुलिस के पास पहुंचे। महिला ने FIR में बताया था कि तीनों आरोपी उसे मध्य प्रदेश के तामिया गांव ले गए थे, जहां मौलाना ने उस पर तांत्रिक अनुष्ठान और काला जादू किया। इसके बाद महिला पर इस्लाम कबूल करने और अय्याज से निकाह करने का दबाव बनाया गया।

महिला का आरोप- मौलाना की बातों में आकर इस्लाम कबूल किया

पीड़ित आरोप है कि मौलाना की बातों में आकर उसने इस्लाम कबूल किया और अय्याज से निकाह के लिए राजी हो गई। महिला ने अय्याज पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब 4 लाख रुपए वसूलने का भी आरोप लगाया है।

आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 64 (रेप), 308 (उगाही), 296 (अश्लील कृत्य), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र अंधश्रद्धा, मानव बलि और काला जादू विरोधी कानून, 2013 की धाराएं भी लगाई गई हैं।

जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन, सिम कार्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं। इसके अलावा नशीला पदार्थ देकर रेप के आरोपों और पैसों की उगाही की भी जांच की जा रही है।

महिला प्रॉपर्टी डीलर, पति दूसरे शहर में पोस्टेड

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के पति भारतीय वायुसेना में हैं और फिलहाल दूसरे शहर में पोस्टेड है। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। 12 जून को जब उसका पति ड्यूटी से घर लौटा, तब महिला ने उसे पूरी घटना बताई थी।

महिला के मुताबिक, फरवरी 2025 में आरोपी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था। आरोपी ने उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उससे नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में रेप करने और फोटो-वीडियो बनाने का आरोप है।

FIR के अनुसार, अय्याज इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करता था और कई बार उसका यौन शोषण किया। FIR के बाद महिला का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अय्याज उसके हाथ पकड़कर कुछ पढ़ रहा था।

वीडियो में महिला ने कहा, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो।’ इसके बाद वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर रोती और विरोध करती रही, लेकिन आरोपी जोर से उसके हाथ पकड़े रहा। फिर कुछ शब्द पढ़कर उसके चेहरे पर कई बार फूंकता था। महिला ने बताया था की वीडियो एक साथ पुराना है।

—————————–

यह खबर भी पढ़ें…

तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची से रेप, मौत: बिहार का आरोपी गिरफ्तार; बिस्किट देने के बहाने ले गया था आरोपी

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में 3 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची रविवार से लापता थी। सोमवार को वह झाड़ियों में गंभीर हालत में मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 साल के विबिन मंच के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *