जयपुर में बदमाशों ने कई महिलाओं की चेन तोड़ी: पंजाब से दो बदमाश गिरफ्तार; सोडाला-पांचबत्ती-चांदपोल में कई वारदातों को दिया था अंजाम – Jaipur News
शहर में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। जयपुर कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने पंजाब के पटियाला से कुख्यात बदमाश प्रिंस उर्फ परमजीत और काका को दबोच लिया। स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया- दोनों आरोपियों ने 9 जून को सोडाला क्षेत्र में एक महिला की सोने की चेन तोड़ी थी। इसके बाद 10 जून को विधायकपुरी थाना क्षेत्र के पांचबत्ती इलाके और 11 जून को चांदपोल स्थित हनुमानजी मंदिर के बाहर भी चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं 16 जून को भी आरोपियों ने एमआई रोड पर एक महिला की चेन तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य वारदातों के खुलने की उम्मीद पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों आरोपियों से सोडाला थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। उनसे अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और शहर में की गई अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।
Source link

