हरिद्वार में पहले सावन सोमवार पर 1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे: उज्जैन में 1 लाख भक्तों ने किए दर्शन; देवघर में 5km, बनारस में 3km लंबी लाइन
- Hindi News
- National
- Savan Somwar Kanwar Yatra Ujjain Kashi Vishwanath Somnath Kedarnath Haridwar Photos Videos Live Update
53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उज्जैन के महाकालेश्वर और काशी के बाबा विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव का विशेष पूजन किया जा रहा है।
उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद से सोमवार दोपहर 12 बजे तक करीब 1 करोड़ कांवड़िए पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब तक 1.10 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
वहीं, झारखंड के देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों की 5 KM लंबी लाइन लगी है। उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर में अब तक 2 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं। कांवड़ियों और भक्तों की 3 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। जलाभिषेक के लिए भक्तों को केवल 1 सेकेंड का समय मिल रहा है।
देशभर से सावन के पहले सोमवार से जुड़े 6 तस्वीरें…

झारखंड के देवघर में पहली सोमवारी को बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक करने पहुंचे हैं।

उत्तराखंड के देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4 बजे से लंबी लाइन लगी है।

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में कांवड़ यात्रा मां नर्मदा घाट से प्रारंभ होकर बालाजी मंदिर पहुंची।

सावन की पहली सोमवारी पर सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे हैं।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में भगवान महाकाल की आरती और दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालुओं की भीड़।

ओडिशा के सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर भगवान शिव की रेत से आकृति बनाई है।
देशभर के शिव मंदिरों में सावन के पहले सोमवार से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रावण के पहले सोमवार पर देशभर की शिवभक्ति, देखिए 10 तस्वीरें…










08:51 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल के मंडी में बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु
04:53 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
काशी विश्वनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
04:29 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
केदारनाथ में 1500 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
केदारनाथ में सावन के तीसरे सोमवार पर 1,500 से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। इससे पहले यहां रोजाना करीब 1,000 श्रद्धालु ही पहुंच रहे थे। उत्तराखंड में पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार आज सावन का तीसरा सोमवार है।
03:23 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: उज्जैन के भगवान महाकाल की भस्म आरती, 3 वीडियो देखिए
02:19 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: अलवर में पांडवों का लाया शिवलिंग, इसे औरंगजेब भी नहीं तोड़ पाया

मान्यता है कि इस मंदिर के शिवलिंग की स्थापना पांडवों ने द्वापर युग में की थी। काशी से शिवलिंग लाकर इस मंदिर में स्थापित किया गया था। तभी से मंदिर में शिवलिंग की पूजा होती है। पांडवों के समय से ही मंदिर में अखंड ज्योत जलती है। पढ़ें पूरी खबर…
01:44 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
फरीदाबाद: जॉर्डन से नौकरी छोड़कर आया, प्रेमानंद महाराज के लिए दंडवत कांवड़ यात्रा

फरीदाबाद के सरूरपुर गांव का 28 साल का रमन हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा पर निकला है। वह हाल ही में जॉर्डन से नौकरी छोड़कर भारत आया। वह 4 लीटर गंगाजल से भरा कलश लेकर वृंदावन जा रहा है। रमन का कहना है कि वह प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए यह यात्रा कर रहा है और वृंदावन पहुंचकर उन्हें गंगाजल से स्नान कराना चाहता है। पढ़ें पूरी खबर…
01:37 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: नूंह ब्रजमंडल यात्रा- बोतल-कैन में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा

नूंह में आज सावन के पहले सोमवार पर हिंदू संगठनों की ओर से ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर 12 बजे नल्हड़ेश्वर (नल्हड़) मंदिर से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका के झिरकेश्वर महादेव मंदिर होते हुए सिंगार गांव में श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। यहां जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन होगा।
80 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए 12 DSP समेत लगभग 2200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यात्रा में लाठी-डंडे और अन्य हथियार ले जाने पर प्रतिबंध है। पंपों पर बोतल और कैन में पेट्रोल व डीजल नहीं मिलेगा। यात्रा मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी।
एहतियात के तौर पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, इंटरनेट सेवा बंद नहीं की गई है। ब्रजमंडल यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन इसलिए अलर्ट है क्योंकि साल 2023 में यात्रा के दौरान दंगे भड़क गए थे। पढ़ें पूरी खबर…
01:29 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए

हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित और SSP नवनीत सिंह ने कांवड़ियों का स्वागत किया। भगवान शिव के भक्त गंगा नदी से पवित्र जल लेने के लिए इस पवित्र शहर में बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
01:17 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: उज्जैन में श्रावण-भादौ में अलग-अलग थीम पर निकलेगी सवारी
- 3 अगस्त (पहली सवारी)- वैदिक उद्बोधन।
- 10 अगस्त (दूसरी सवारी)-विभिन्न लोक नृत्य।
- 17 अगस्त (तीसरी सवारी)- पुलिस, आर्मी, होमगार्ड, विद्यालयीन एवं निजी बैंड की प्रस्तुति।
- 24 अगस्त (चौथी सवारी)- पर्यावरण संरक्षण।
- 31 अगस्त (पांचवीं सवारी) -84 महादेव की झांकी।
- 7 सितंबर (राजसी सवारी)- सिंहस्थ महापर्व की झांकी और ड्रोन से पुष्प वर्षा।
01:10 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: पुष्कर से जयपुर 12 घंटे में पहुंची डाक कांवड़, हर 200m पर बदला कांवड़िया

हर 200 मीटर पर कांवड़िया बदलता रहा, लेकिन पुष्करराज के पवित्र जल से भरी कांवड़ एक पल भी नहीं रुकी।
पुष्करराज से शनिवार शाम 7 बजे रवाना हुई 40 कांवड़ियों की टोली ने रिले दौड़ की तर्ज पर 140 किमी का सफर महज 12 घंटे में पूरा किया। डाक कावंड रविवार सुबह जयपुर पहुंची। सुबह 7 बजे जयगढ़ के जलमग्न महादेव मंदिर पहुंचते ही पुष्करराज के पवित्र जल से अभिषेक किया। वैदिक मंत्रों, घंटियों और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पूर्णाहुति हुई। पढ़ें पूरी खबर…
01:05 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में यमुना नदी के किनारे मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालु जुटे
12:57 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
झारखंड: देवघर में 3 लाख भक्त पहुंचने की संभावना
देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा है कि सावन के पहले सोमवार पर 2 से 3 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। पुलिस के जवान रात से ही ड्यूटी पर हैं। 22 क्विक रिस्पॉन्स टीम के 500 से ज्यादा जवान भी तैनात हैं। प्रारंभिक अनुष्ठान के होने और अर्घ्य (आहुति पात्र) स्थापित होने के बाद जलारपण शुरू होगा।
12:55 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे भक्त
12:42 AM3 अगस्त 2026
- कॉपी लिंक
काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर फूलों से सजाया गया
सावन के पहले सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मंदिर के दरवाजे खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने से पहले मंगला आरती में हिस्सा लिया। वाराणसी डिवीज़न के डिवीज़नल कमिश्नर और मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर फूलों की पंखुड़ियाँ बरसाईं।


