जालंधर में राहुल गांधी के बर्थडे पर बांटे सैनैटरी पैड: महिला कांग्रेस ने करवाया कार्यक्रम. डॉ. सेठी बोलीं-राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं – Jalandhar News
जालंधर मे महिला कांग्रेस ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बर्थडे पर सैनेटरी पैड बांटे। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। केक काटकर शुभकामनाएं भी दी गईं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष, संवेदनशीलता और देश के युवाओं, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता है। राहुल गांधी आज देश के हर वर्ग की आवाज बने हुए हैं। देश की सुरक्षा की बात हो या फिर नीट के पेपर लीक का मुद्दा हो। डॉ. जसलीनि बोलीं- राहुल लोगों के दर्द को समझते हैं
डॉ. जसलीन सेठी ने राहुल लोगों के दर्द को समझते हैं। अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी है। उन्होंने साबित किया है कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं है बल्कि यह बदलाव लाने का एक शक्तिशाली जरिया है। अगर केंद्र में भाजपा की सरकार को कोई सीधी टक्कर दे सकता है तो वह राहुल गांधी ही हैं। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला प्रधान कंचन, पल्लवी, मीनू, शुभम, गुरमीत, रजनी, पूनम, प्रवीण, सरबजीत और पुष्पा भी मौजूद रहीं।
Source link

