मॉडल टाउन तनिष्क स्टोर के 25 वर्ष पूरे, डायमंड एक्सपर्टाइज सेंटर का उद्घाटन – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर टाटा समूह के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड तनिष्क ने जालंधर स्थित अपने मॉडल टाउन स्टोर के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष समारोह आयोजित किया। यह उपलब्धि विश्वास, उत्कृष्ट कारीगरी और ग्राहकों के साथ वर्षों से बने मजबूत संबंधों का प्रतीक है। इस मौके पर ब्रांड ने स्टोर में डायमंड एक्सपर्टाइज सेंटर का भी उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक हीरो की जांच में ग्राहकों को अधिक पारदर्शिता और विश्वास प्रदान करना है। वर्ष 2001 में स्थापित यह स्टोर अब तक 3 लाख से अधिक ग्राहकों की सेवा कर चुका है। यह 11,882 वैवाहिक वर्षगांठों, 26,364 जन्म दिनों और 80,000 से अधिक महत्वपूर्ण खरीदारों (माइलस्टोन परचेज़) का साक्षी रहा है। चालू वर्ष में भी यहाँ 6,978 माइलस्टोन परचेज दर्ज की गई हैं। इस रजत जयंती को यादगार बनाने के लिए तनिष्क ने गोल्ड एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत पुराने सोने के बदलने (एक्सचेंज) पर 0% कटौती की विशेष सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्टोर में हीरो के नए कलेक्शन ‘सोल्स इन सिम्फनी’ और ‘रेडिएंस इन रिदम’ सहित भारतीय गर्मियों से प्रेरित प्राकृतिक रत्नों का संग्रह ‘ह्यूज भी प्रदर्शित किया गया है। 5,276 से अधिक विशिष्ट डिजाइनों के साथ इस स्टोर में पारंपरिक और आधुनिक आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। इनमें उत्सव संग्रह मृगांका, दैनिक उपयोग के लिए ग्लैमडेज़, हल्के वजन वाले स्ट्रिंग इट, मंगलसूत्र संग्रह डोर, पुरुषों के लिए अवीर और विशेष वेडिंग ब्रांड रिवाह शामिल हैं। शुद्धता की जांच के लिए स्टोर में ‘कैरेटमीटर’ की सुविधा भी उपलब्ध है।
Source link

