दावा-गुरुग्राम की लैब ने पंजाब CM की फर्जी रिपोर्ट बनाई: खैहरा बोले- पुलिस ने संचालक पकड़ा, अकाल तख्त को झूठा साबित करने की कोशिश – gurugram News

दावा-गुरुग्राम की लैब ने पंजाब CM की फर्जी रिपोर्ट बनाई:  खैहरा बोले- पुलिस ने संचालक पकड़ा, अकाल तख्त को झूठा साबित करने की कोशिश – gurugram News


पंजाब सीएम भगवंत मान। (फाइल फोटो)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित शराब वाले वीडियो के मामले में ट्विस्ट आया है। कपूरथला के भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने दावा किया कि पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 17 जून को सीएम के विवादित वीडियो की झूठी रिपोर्

.

सुखपाल खैहरा ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करके दावा किया कि चीमा ने जिस लैब की रिपोर्ट दिखाई थी उसके मालिक को गुरुग्राम की पुलिस ने दबोच लिया है। लैब वालों ने स्वीकार किया है कि पैसे के आदान-प्रदान के बाद यह रिपोर्ट फर्जी बनाई गई थी। रिपोर्ट बनवाने के लिए पंजाब पुलिस का एक सीनियर IPS अफसर आया था।

खैहरा ने कहा कि लैब वालों ने जब यह बात स्वीकार की है तो हरियाणा पुलिस ने बाकायदा उसका वीडियो भी बनाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास पंजाब पुलिस के अफसर की वो वॉट्सएप चैट भी मौजूद है जिसमें यह सौदा तय हुआ था। खैहरा ने आम आदमी पार्टी और हरपाल चीमा को चैलेंज किया है कि वो उनके आरोपों को खारिज करके दिखाए।

वहीं इस बारे में गुरुग्राम के क्राइम एसीपी नवीन कुमार का कहना है कि मेरे संज्ञान में इस तरीके का कोई मामला नहीं है। क्राइम ब्रांच की किसी टीम ने कोई कार्रवाई की है तो जल्द ही इस बारे में अपडेट कर दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने वीडियो जारी किया।

CM के विवादित वीडियो का पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए…

  • जगमनदीप सिंह समरा ने शेयर किया वीडियो: अक्टूबर 2025 में कनाडा में रहने वाले NRI जगमनदीप सिंह उर्फ जगमन समरा ने इंटरनेट पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत मान की शक्ल वाले व्यक्ति को सिख गुरुओं की तस्वीरों पर शराब छिड़कते हुए दिखाया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी, एआई (AI) निर्मित और डीपफेक करार दिया। पंजाब पुलिस ने वीडियो फैलाने वाले जगमन समरा के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की। साथ ही जगमन समरा के अकाउंट को ब्लॉक तक कर दिया गया।
  • श्री अकाल तख्त ने किया CM मान को तलब: 5 जनवरी 2026 को सिख समुदाय में बढ़ते विरोध के बीच श्री अकाल तख्त साहिब ने सीएम को तलब किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। बंद कमरे में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने लिखित तौर पर आश्वासन दिया कि वह वीडियो में नहीं हैं। जत्थेदार और मुख्यमंत्री के बीच इस बात पर सहमति बनी कि सच्चाई जानने के लिए वीडियो को सरकारी और स्वतंत्र फोरेंसिक लैब की जांच के लिए भेजा जाएगा।
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने 6 दिन पहले फैसला सुनाया था।

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने 6 दिन पहले फैसला सुनाया था।

  • श्री अकाल तख्त से रिपोर्ट सार्वजनिक की गई: 15 जून 2026 को करीब 5 महीने की फोरेंसिक जांच के बाद श्री अकाल तख्त को दो प्रमुख लैब से रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया कि वीडियो पूरी तरह असली है और इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसी दिन शाम को पंज सिंह साहिबान (तख्तों के प्रमुख) की बैठक के बाद जत्थेदार ने भगवंत मान पर अकाल तख्त से झूठ बोलने और गुरुओं की बेअदबी का दोषी मानते हुए उन्हें पंथ विरोधी और गुरु विरोधी घोषित कर दिया। सिख समुदाय को उनसे सभी सामाजिक और राजनीतिक संबंध तोड़ने का फरमान जारी किया गया।
  • सीएम मान ने कहा- वीडियो में मैं नहीं हूं: 16 जून को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नया वीडियो जारी कर कहा कि इस वीडियो में मैं नहीं हूं। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति का कद-काठी और शारीरिक बनावट मुझसे मेल नहीं खाती। मेरा शरीर उस तरह का नहीं है। वीडियो में मेरे जैसा एक्टर खड़ा कर दिया।
  • हरपाल चीमा ने पेश की लैब रिपोर्ट: 17 जून को आम आदमी पार्टी की तरफ से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी ओर से दो मान्यता प्राप्त लैब की फोरेंसिक रिपोर्ट सार्वजनिक की। AAP ने दावा किया कि 1,191 फ्रेम की जांच से साबित हुआ है कि वीडियो वाले व्यक्ति का कद (5’10”) सीएम (5’8″) से ज्यादा है। वीडियो में दिख रहा आईफोन मॉडल 2019 के बाद का है, जबकि इस तरह के फोन पहले नहीं थे।

——–

ये खबर भी पढ़ें…

पंजाब CM की अकाल तख्त में पेशी का VIDEO. बोले- शराब वाली वीडियो AI से बनाई

सिख कौम की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पेशी का वीडियो सार्वजनिक किया। वीडियो में मुख्यमंत्री और जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच कथित विवादित वीडियो को लेकर हुए सवाल-जवाब सामने आए। CM मान 15 जनवरी 2026 को पेश हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *